श्री गणेशजी की आरती - The Indic Lyrics Database

श्री गणेशजी की आरती

गीतकार - अज्ञात | गायक - अनुराधा पौडवाल; अन्य; | संगीत - NA | फ़िल्म - NA | वर्ष - 1960

View in Roman

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

एक दन्त दयावन्त चार भुजा धारी,
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लडुअन का भोग लगे, संत करे सेवा॥ जय गणेश...

अन्धन को आँख देत कोढ़िन को काया,
बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया।
सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ जय गणेश...

दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी ,
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥