अब तेरी याद है और प्यार की - The Indic Lyrics Database

अब तेरी याद है और प्यार की

गीतकार - कैफ इरफानी | गायक - सुरैया | संगीत - एन दत्ता | फ़िल्म - मिस 58 | वर्ष - 1950

View in Roman

अब तेरी याद है और प्यार की तन्हाई है
अब तेरी याद है
तेरे दर से मुझे तक़दीर कहाँ लाई है
अब तेरी याद है

ओ
है मेरी अपनी ख़ता तुझपे तो इल्ज़ाम नहीं
दिन को अब चैन नहीं रात को आराम नहीं
मुझसे जो भूल हुई उसकी सज़ा पाई है
अब तेरी याद है

( ग़म के उठते हुये तूफ़ान बता देते हैं
मेरे तड़पे हुये अरमान बता देते हैं )-२
मेरी कश्ती किसी तूफ़ान से टकराई है
अब तेरी याद है

ओ
दिल तो कहता है मुझे तेरी गली जाने को
कैसे समझाऊँ मैं अब प्यार के दीवाने को
मेरा जाना ही मेरी प्रीत की रुसवाई है
अब तेरी याद है