फिर नज़र से पिला दीजिए - The Indic Lyrics Database

फिर नज़र से पिला दीजिए

गीतकार - जाम नसीमी | गायक - जगजीत सिंह | संगीत - जगजीत सिंह | फ़िल्म - आईना | वर्ष - 2000

View in Roman

फिर नज़र से पिला दीजिए
होश मेरे उड़ा दीजिए
छोड़िए दुश्मनी की रविश
अब ज़रा मुस्कुरा दीजिए
बात अफ़साना बन जाएगी
इस कदर मत हवा दीजिए
आईए खुल के मिलिए गले
सब तकल्लुफ़ हटा दीजिए
कब से मुश्ताक़-ए-दीदार हूँ
अब तो जलवा दिखा दीजिए