धुंधे जशोदा चहु ओर - The Indic Lyrics Database

धुंधे जशोदा चहु ओर

गीतकार - योगेश | गायक - आशा भोंसले | संगीत - बप्पी लाहिड़ी | फ़िल्म - किसी से ना कहना | वर्ष - 1983

View in Roman

ढूँढ़े जशोदा चहू ओर, छुप गये नंद किशोर -२
मैया बोले आ रे, अब न सता रे चितचोर
कन्हैया, ढूँढ़े जशोदा चहू ओरबोली गुजरिया बात कहूँ मैं क्या उस नटखट की
भागा किसी की लेके गगरिया तोड़ी किसी की मटकी
बोला माना मैं चोर इतन मचाती रही शोर
कन्हैया, ढूँढ़े जशोदा चहू ओर ...कान्हा कहत है सगरा बिरज ये मेरा हुआ बैरी
तु भी मुझपर दोष लगाए कैसी तू माँ है मेरी
मुझको अब तो तु भी कहती है माखन चोर
कन्हैया, ढूँढ़े जशोदा चहू ओर