गीतकार - प्रेम धवन | गायक - लता | संगीत - रोशन | फ़िल्म - टकसाल | वर्ष - 1956
View in Romanब्रिज के नंदलाल राधा के साँवरिया
सभी दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया
मीरा पुकारी जब गिरिधर गोपाला
ढल गया अमृत में विष का भरा प्याला
कौन मिटाये उसे जिसे तु राखे पिया
सभी दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया ...
जब तेरे गोकुल पे आया दुख भारी
एक इशारे से सब बिपता टारी
मुड़ गया गोवर्धन तूने जिसे मोड़ दिया
सभी दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया ...
नैनों में श्याम बसे मन में बनवारी
सुध बिसराये गई मुरली की धुन प्यारी
मन के मधुबन में रास रचाये रसिया
सभी दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया ...$