गीतकार - साहिर लुधियानवी | गायक - मोहम्मद रफ़ी | संगीत - एन. दत्ता | फ़िल्म - नया रास्ता | वर्ष - 1970
View in Romanईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सबको सन्मति दे भगवान
सारा जग तेरी संतान
इस धरती पर बसनेवाले
सब हैं तेरी गोद के पाले
कोई नीच ना कोई महान
सबको सन्मति दे भगवान
जातों नस्लों के बटवारे
झूठ कहाँ ये तेरे द्वारे
तेरे लिए सब एक समान
सबको सन्मति दे भगवान
जन्म का कोई मोल नहीं है
जन्म मनुष्य का तोल नहीं है
कर्म से है सब की पहचान
सबको सन्मति दे भगवान