गीतकार - शकील | गायक - लता | संगीत - नौशाद | फ़िल्म - सोहनी महिवाल | वर्ष - 1958
View in Romanमेरा बिछड़ा यार मिला दे सदका रसूल का
मेरे दिल का दर्द मिटा दे सदका रसूल का
मालिक तूने दुनिया भर की बिगड़ी बात बनाई
मेरी भी तक़दीर बना दे जानूँ तेरी ख़ुदाई
मेरा उजड़ा प्यार बसा दे
मेरा बिछड़ा यार
तू ही बता दे जाऊँ किधर कि ना मंज़िल ना डेरा
उस नगरी की राह दिखा दे यार जहाँ हो मेरा
मेरी नैया पार लगा दे
मेरा बिछड़ा यार