गीतकार - गुलशन बावरा | गायक - लता - किशोर | संगीत - राहुल देव बर्मन | फ़िल्म - कसमे वादे | वर्ष - 1978
View in Romanकस्मेंवादे निभायेंगे हम मिलते रहेंगे जनम, जनम
देखा मैंने तुझ को तो मुझे ऐसा लगा
बरसों का सोया हुआ प्यार मेरा जगा
तू है दिया, मैं हूँ बाती, आजा मेरे जीवन साथी
कस्मेंवादे निभायेंगे हम, मिलते रहेंगे जनम, जनम
चेहरों से हो अनजाने हम, दिल तो दिल को पहचाने
कभी प्यार नहीं मरता है, पागल प्रेमी ही जाने
आ जाती है लबपे खुद ही, भूली बिसरी बात
कस्मेंवादे निभायेंगे हम, मिलते रहेंगे जनम, जनम
तू है मेरे जीने का सहारा, सदियों पुराना है साथ हमारा
तू है दिया, मैं हूँ बाती, आजा मेरे जीवन साथी
कस्मेंवादे निभायेंगे हम, मिलते रहेंगे जनम, जनम
जिस दिल में प्यार बसा है, वो दिल भगवान की मूरत
ये मूरत कभी ना बदले, बदले इंसान की सूरत
दिल के बंधन इतने सच्चे, जितने ये दिन रात
कस्मेंवादे निभायेंगे हम, मिलते रहेंगे जनम, जनम