सावन के सुहाने मौसम में एक रूप की रानी याद आई - The Indic Lyrics Database

सावन के सुहाने मौसम में एक रूप की रानी याद आई

गीतकार - हसरत जयपुरी | गायक - अहमद हुसैन - मोहम्मद हुसैन | संगीत - अहमद हुसैन - मोहम्मद हुसैन | फ़िल्म - गुलदस्ता | वर्ष - Nil

View in Roman

सावन के सुहाने मौसम में एक रूप की रानी याद आई
वो बाग़ का मंज़र याद आया झूलों की कहानी याद आई
मदहोश फ़ज़ा मस्ताना समां बादल का वो झुकना खेतों पर
यूँ मस्त हवा लहराने लगी चुनरी कोई धानी याद आई
कोयल की मल्हारें मतवाली मोरों के तराने मस्ताने
रिमझिम का वो आलम क्या कहिये वो बात पुरानी याद आई
हर सिम्त बसंती फूल खिले गुलशन में बहारें जब आईं
जो साथ किसी के गुज़री थी वो शाम सुहानी याद आई