कैसे दिन बीते, कैसे बीते रतिया - The Indic Lyrics Database

कैसे दिन बीते, कैसे बीते रतिया

गीतकार - शैलेंद्र | गायक - लता मंगेशकर | संगीत - पं. रवी शंकर | फ़िल्म - अनुराधा | वर्ष - 1960

View in Roman

कैसे दिन बीते, कैसे बीती रतिया, पिया जाने ना
नेहा लगा के मैं पछताई
सारी सारी रैना निंदिया ना आई
जानके देखो, मेरे जी की बतियां
पिया जाने ना
रुत मतवाली आ के चली जाए
मन में ही मेरे मन की रही जाए
खिलने को तरसे, नन्ही नन्ही कलियाँ
पिया जाने ना
कजरा ना सोहे, गजरा ना सोहे
बरखा ना भाए, बदरा ना सोहे
क्या कहूँ जो पूछे मोसे मोरी सखियाँ
पिया जाने ना