गीतकार - पी एल संतोषी | गायक - शमशाद | संगीत - सी रामचंद्र | फ़िल्म - सांवरिया | वर्ष - 1949
View in Romanठुकरा के हमें चल दिए बेगाना समझ कर
ठुकरा के हमें चल दिए बेगाना समझ कर
जाते हुए दिल ले गए नज़राना समझ कर
ठुकरा के हमें
टूटे हुए दिल में अभी तक याद है उनकी
जो भूल गए प्यार को अफ़साना समझ कर
जाते हुए दिल ले गए
क्या ख़ूब दिया आपने ईनामएमोहब्बत
दिल मेरा जला आपसे परवाना समझ कर
जाते हुए दिल ले गए
हम याद लिए आपकी कूचे में पड़े हैं
ठोकर ही लगा जाइए दीवाना समझ कर
जाते हुए दिल ले गए